Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जोकोविच पर मैराथन जीत से नडाल 15वीं बार सेमीफाइनल में

पेरिस (वार्ता) स्पेन के राफेल नडाल ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे फ्रेंच ओपन में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को क्वार्टरफाइनल में हराते हुए अपने 15वें सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। फिलिप चेट्रीर कोर्ट में बुधवार देर रात को चार घंटे 12 मिनट चले मुकाबले में नडाल ने जोकोविच को 6-2, 4-6, 6-2, 7-6 (4) से मात दी।
मैच में नडाल एक सेट और डबल ब्रेक से आगे चल रहे थे। जोकोविच ने वापसी करते हुए दूसरा सेट अपने नाम किया, लेकिन विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नडाल ने त्तीसरे और चौथे सेट में अपना वर्चस्व दिखाते हुए उन्हें मात दे दी। नडाल ने तीसरा और चौथा सेट 6-2, 7-6(4) से जीता।
मैच के पहले सेट में नडाल और जोकोविच दोनों ने ही अच्छी शुरूआत की लेकिन नडाल ने लंबी रैलियों में संयम दिखाते हुए इसे 6-2 से जीता। नडाल ने 10 मिनट के ओपनिंग गेम में सर्व शुरू करते हुए पहला पॉइंट हासिल किया, फिर दो लगातार ब्रेक पॉइंट बचाते हुए बढ़त को 3-1 कर लिया। 6-2 पर खत्म हुए सेट की स्कोरलाइन भले ही एकतरफा रही हो लेकिन सभी रैलियों में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी जान झोंक दी।
दूसरे सेट में जोकोविच ने दोहरे ब्रेक डाउन से वापसी करते हुए रोमांचक सेट में आखिरी सात में से छह सेट जीतते हुए नडाल को 6-4 से शिकस्त दी। शुरूआती सेट की तरह ही, नडाल ने दूसरे सेट की शुरूआत भी ओपनिंग गेम में सर्विस के महत्वपूर्ण ब्रेक के साथ की। जोकोविच के 13 मिनट से अधिक समय तक बचे रहने के बाद, नडाल ने मैच पर नियंत्रण पाने के लिए खेल का अपना सातवां ब्रेक पॉइंट लिया। नडाल के 3-0 की बढ़त हासिल करने के बाद जोकोविच ने गियर बदला और नडाल की गलतियों का फायदा उठाते हुए मैच को 3-3 पर ला खड़ा किया। अंतत:, जोकोविच ने अंतिम सात गेम में से छह जीतते हुए यह सेट 6-4 से अपने नाम किया।
नडाल ने तीसरे सेट की शुरूआत भी ब्रेक से करते हुए जोकोविच पर दबाव बनाया। 3-1 पर पहुंचने के लिये नडाल ने ब्रेक पॉइंट के लिये संघर्ष किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने मैच को अपने शिकंजे में कस कर उसे तेजी से समाप्त कर दिया।
चौथा सेट रोमांचक भिड़ंत के बाद टाई ब्रेक तक गया। नडाल ने टाइब्रेक को 7-4 से जीतते हुए इस सेट में भी जोकोविच को शिकस्त दी और सेमीफाइनल में कदम रखा। चार घंटे से ज्यादा चले मुकाबले में जीत के बाद नडाल का सेमीफाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से मुकाबला होगा जो नडाल के हमवतन कार्लोस एल्काराज को क्वार्टरफाइनल में हराकर इस स्टेज तक आये हैं। ज्वेरेव ने एल्काराज को तीन घंटे 18 मिनट चले मुकाबले में 6-4, 6-4, 4-6, 7-6(7) से शिकस्त दी ।
हार के बाद जोकोविच ने कहा, ह्लमहत्वपूर्ण क्षणों में वह बेहतर खिलाड़ी साबित हुए। उन्होंने दिखाया कि वह एक चैम्पियन क्यों हैं। वहां मानसिक रूप से मजबूत रहना और मैच को इस तरह खत्म करना तारीफ के काबिल है। उन्हें और उनकी टीम को बधाई, कोई शक नहीं कि वह इसके हकदार हैं।ह्व

नडाल ने कहा, ह्लयह रात मेरे लिये बहुत भावुक करने वाली रही है। मैं इस तरह के मुकाबलों के लिये ही अब तक टेनिस खेल रहा हूं।ह्व उन्होंने कहा, ह्लयह सिर्फ एक क्वार्टरफाइनल मैच है। मैं अभी कुछ जीता नहीं हूं। मैंने सिर्फ अपने आप को दो दिन बाद कोर्ट पर लौटने का मौका दिया है। रौलां गैरो में एक और सेमीफाइनल खेलना मेरे लिये बहुत मायने रखता है।