Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कार्तिक आर्यन दोबारा हुए कोविड का शिकार, कहा- सब पॉजिटिव चल रहा था कोविड से रहा नहीं गया

नई दिल्ली

कार्तिक आर्यन पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2 को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से उनके फैंस भी काफी खुश हैं। लेकिन अब कार्तिक के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, कार्तिक दोबारा कोविड का शिकार हो गए हैं। कार्तिक ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। कार्तिक ने अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वह ब्लैक सूट पहने नजर आ रहे हैं और उन्होंने हाथ जोड़े हुए हैं। अपनी इस फोटो को शेयर कर कार्तिक ने ऐसा कैप्शन लिखा है जिसे पढ़कर फैंस परेशान तो हुए हैं, लेकिन उनके अतरंगी स्टाइल से उनके चेहरे पर हंसी भी आई है।

दरअसल, कार्तिक ने लिखा, ‘सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया।’ फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं अपना ध्यान रखो। तो वहीं कुछ कमेंट कर रहे हैं कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगे।