Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खंडेला प्रकरण में अधिवक्ताओं ने रखा वर्क सस्पेंड

  • परिवार के सदस्य को नौकरी और एक करोड मुआवजे की मांग
    श्रीगंगानगर।
    सीकर के खंडेला कस्बे में एडवोकेट द्वारा सुसाइड करने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। इसके तहत सबसे पहले बार एसोसिएशन हॉल में बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई के नेतृत्व में सभा की। जहां मृतक वकील की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद हुई सभा में वक्ताओं ने अधिवक्ता द्वारा इस तरह आत्महत्या करने पर संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन की इस मामले भूमिका की निंदा की। यहां से सभी अधिवक्ता जुलूस के रुप में एडीएम डॉ.हरितिमा के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंंने सर्व सम्मति से अधिवक्ता हंसराज मावलिया को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले एसडीएम राकेश कुमार खंडेला व सलिप्त अन्य दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने,मुआवजे के रुप में एक करोड़ रुपए और योग्यता के अनुसार परिवार को नौकरी दिलावने की मांग को लेकेर एडीएम डॉ.हरितिमा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बार अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई, राजेश ग्रेवाल, विक्रम गोदारा, वरिष्ठ अधिवक्ता नवरंग चौधरी, सुभाष मिढ्ढा, अजय मेहता, जसवीर सिंह मिशन, सुरेश अरोड़ा, रांझा सिंह,सज्जन सिंह, मोहनलाल सेतिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।