Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

परीक्षा-पत्र तैयार करने के लिए पैनल गठन पर चर्चा

  • एसकेडी यूनिवर्सिटी के फार्मेसी संकाय की बोर्ड आॅफ स्टडीज की बैठक सम्पन्न
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    श्री खुशालदास विश्वविद्यालय में फार्मेसी संकाय में संचालित कॉलेज आॅफ फार्मेसी सत्र 2022-23 के लिए बोर्ड आॅफ स्टडीज की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक में विषय विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. महेश कटारिया एवं डॉ. सुशील सुथार मौजूद रहे। बैठक के दौरान परीक्षा-पत्र तैयार करने के लिए पैनल के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी परीक्षाओं में प्रश्न-पत्रों को अनुप्रयोगिक आधार पर तैयार करने का सुझाव सदस्यों की ओर से दिया गया। बैठक के दौरान विभाग की ओर से संचालित डी. फार्मेसी के पाठ्यक्रम पर गहनता से चर्चा की गई। फार्मेसी काउंसिल आॅफ इण्डिया की ओर से दिए गए सुझावों पर भी इस बैठक में प्रमुखता से विचार-विमर्श किया गया। फार्मेसी संकाय अधिष्ठाता डॉ. सुनील ठकराल ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से भी अपने पाठ्यक्रम को आधुनिक उद्योगों व सेवा क्षेत्र की जरुरतों को पूरा करने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज आॅफ फार्मेसी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने व प्रायोगिक अनुभव के लिए फार्मा इंडस्ट्री का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया जाएगा ताकि छात्र-छात्राएं अपना पाठ्यक्रम उत्तीर्ण कर सुलभता से फार्मा इण्डस्ट्री को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकें। कुलपति प्रो. एसके दास ने बताया कि बोर्ड आॅफ स्टडीज की बैठक में हुई चर्चा व सुझावों को विद्या परिषद की आगामी बैठक में रखा जाएगा। इसके उपरान्त प्रबन्ध मंडल की ओर से इन सुझावों को विश्वविद्यालय में लागू करने की अनुमति दी जाएगी।