हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। निर्जला एकादशी पर शुक्रवार को क्षेत्र में कई स्थानों पर ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाई गई। जंक्शन में रोडवेज बस डिपो के सामने शहीद भगतसिंह आजाद हिन्द चैरिटेबल ट्रस्ट व युवा शूटिंग वॉलीबॉल क्लब सदस्यों की ओर से छबील लगाई गई। छबील के दौरान ट्रस्ट व क्लब सदस्यों ने मान-मनुहार कर आमजन को ठंडा-मीठा जल पिलाकर प्यास बुझाई। खास बात यह कि ट्रस्ट व क्लब सदस्यों ने लगातार पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए छबील पर आने वाले नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया। छबील में इकबाल गिल, दिनेश सहारण, मनप्रीत सिंह, राहुल शर्मा, हरबंस, लोकेश, अरुण दुबे, रूद्र, आयुष, राजेन्द्र थोरी, विपिन, अजीत, रोबिन, राकेश, बिन्दी, बलविन्द्र, दीपू सोनी सहित अन्य युवाओं ने सेवाएं दी।