Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बारिश की कामना, लगाई छबील

  • पिलाया मीठा पानी व बांटे मीठे चावल
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भगवान इन्द्रदेव को खुश करने की कामना के साथ ग्राम पंचायत दो केएनजे में गुरुवार को गांव के युवाओं की ओर से मीठे पानी व मीठे चावल की छबील लगाई गई। छबील में सेवाएं दे रहे युवाओं ने ग्रामीणों को मीठा पानी पिलाया। साथ ही मीठे चावल वितरित किए। युवाओं का कहना था कि पिछले काफी समय से इलाका भीषण गर्मी की चपेट में है। हर कोई बारिश की कामना कर रहा है। पानी के अभाव में फसलें भी खराब होने की आशंका है। इसलिए भगवान इन्द्रदेव को खुश करने व बारिश की कामना को लेकर छबील लगाई गई है। बारिश होने पर लोगों को भयंकर गर्मी से भी निजात मिलेगी। छबील में प्रसन्न कुुमार, पवन सहित अन्य युवाओं ने सेवाएं दी।