लाला बनारसीदास अग्रवाल की स्मृति में प्याऊ की नींव रखी, शहर के गणमान्य लोगों ने की शिरकत, अगले महीने होगा लोकार्पण हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लाला बनारसीदास अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को जंक्शन स्थित किसान पार्क के निकट सूरतगढ़ रोड मोड पर प्याऊ भवन की आधारशिला रखी गई। नगर परिषद के सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, डॉ. बीके चावला व पार्षद तरुण विजय ने नींव रखी। इस मौके पर सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि लालाजी ने शहर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे अग्रवाल समाज के संरक्षक रहे। शहर व समाज के लोग उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को हमेशा याद रखेंगे। आज उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है। लालाजी की स्मृति में गठित ट्रस्ट ने शुद्ध व शीतल जल उपलब्ध करवाने के लिए प्याऊ बनाने का बीड़ा हाथ में लिया जो बेहद प्रशंसनीय है। निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां ने कहा कि किसान पार्क के पास कोई प्याऊ नहीं होने से लोगों को इसकी जरूरत महसूस होती थी। पास में मार्केट भी है। वहीं, जब रेलवे फाटक बंद होता है तो काफी संख्या में वाहनों की कतारें लग जाती हैं। यात्रियों को गर्मी में ठंडे पानी की जरूरत महसूस होती है। इस प्याऊ से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को शुद्ध व ठण्डा पानी उपलब्ध होगा। ट्रस्ट के प्रवक्ता एडवोकेट रोहित अग्रवाल ने बताया कि आधारशिला रखने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। 15 से 20 दिन में प्याऊ का लोकार्पण कर दिया जाएगा ताकि जिस मकसद से प्याऊ का निर्माण करवाया जा रहा है, वह पूरा हो सके। इस मौके पर ट्रस्ट के सोमप्रकाश अग्रवाल, एडवोकेट ओमप्रकाश अग्रवाल, दर्शना अग्रवाल, यशिका, बिमला देवी, निर्मला, व्यापारी नेता अमरनाथ सिंगला, हेमंत गोयल, सुनील बंसल, भटनेर किंग्स क्लब संरक्षक आशीष विजय, अध्यक्ष कुलभूषण जिन्दल, इंजीनियर परविंद्र सिंह पूर्बा, रमेश सिंगला, दीपक कुक्कड़, अंजनी छाबड़ा, शक्तिसिंह सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।