Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भोलेनाथ के भजनों पर झूमे भक्त

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मां चिन्तपूर्णी सेवा समिति की ओर से श्रावण की शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार रात्रि को एक शाम भोले बाबा के नाम जागरण का आयोजन किया गया। जागरण की शुरूआत समिति संरक्षक अमरनाथ सिंगला ने सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की। जागरण का आगाज भगवान भोलेनाथ के भजन से शुरू किया। गायक नरेन्द्र गर्ग, विजय सिंगला व हैप्पी धूड़िया ने भजनों के जरिए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर भक्त भी झूमने को मजबूर हो गए। जागरण का समापन बुधवार सुबह शिवशंकर की महाआरती के साथ हुआ। इस मौके पर समिति कोषाध्यक्ष राजकुमार, प्रचार मंत्री बाबू गोयल, भण्डार मंत्री विनोद गर्ग, संगठन मंत्री गुलाब गर्ग, गोपालदास, निशांत गोयल, ओमान गोयल, आशु सिंगला, हेमंत वर्मा आदि मौजूद रहे।