Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत की चीन कम्पनियां बनाएंगी विद्युत वाहनों की बैटरी

नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड और बिक्री दोनों तेजी से बढ़ रही है और साथ बैटरी की खपत को देखकर इंडियन आॅटो इंडस्ट्री की निर्भरता भी चीन पर बढ़ती जा रही थी। लेकिन आज सरकार ने एक बड़े काम को अंजाम देते हुए, देश की तीन कंपनियों के साथ एश् बैटरी निर्माण के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।
भारी उद्योग मंत्रालय ने एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) बैटरी स्टोरेज के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत तीन कंपनियों के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इन कंपनियों में रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड और राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड शामिल हैं।
शुरूआत में यह तय किया गया था कि हुंडई ग्लोबल मोटर्स को भी पीएलआई का समर्थन मिलेगा। लेकिन यह खुलासा होने के बाद इसे बैकबर्नर पर रखा गया था कि हुंडई ग्लोबल मोटर्स का हुंडई मोटर कंपनी और कोरियाई आॅटोमेकर की स्थानीय सहायक, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के साथ कोई संबंध नहीं है।
एळ की एक पिछली रिपोर्ट में बताया गया था कि, सरकार हुंडई ग्लोबल मोटर्स के पीएलआई स्कीम के तहत बैटरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के प्रस्ताव पर फिर से विचार कर रही है। 15 जुलाई को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में, हुंडई मोटर कंपनी ने कहा कि हुंडई ग्लोबल मोटर्स कंपनी लिमिटेड हुंडई मोटर कंपनी और ऌटकछ के हुंडई ट्रेडमार्क और लोगो का किसी भी तरह से उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं है।
बैटरी स्टोरेज के लिए पीएलआई योजना पर टिप्पणी करते हुए, भारी उद्योग मंत्री, महेंद्र नाथ पांडे ने कहा, यह इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिकी तंत्र और एनर्जी स्टोरेज मार्केट के लिए कफी बेहतर फैसला साबित होगा क्योंकि यह इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार और इसमें निवेश करने वालों को आकर्षित करेगा। एसीसी बैटरी स्टोरेज की पीएलआई योजना के तहत विनिर्माण क्षमता वाली कंपनियों से दस (10) बोलियां प्राप्त हुई थीं।