बर्मिंघम (वार्ता). भारत के शीर्ष शटलर किदांबी श्रीकांत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को श्रीलंका के दुमिंदु आबेविक्रम को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी। गोल्डकोस्ट 2018 खेलों के रजत पदक विजेता श्रीकांत ने प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में अपने श्रीलंकाई प्रतिद्वंदी को 21-9, 21-12 के सीधे गेमों में मात दी।
इससे पहले, त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने मौरिशियस की जेमिमाह लियुंग फोर सांग और गणेशा मुंगराह को मात देकर शीर्ष-8 में कदम रखा था।
त्रिशा-गायत्री की जोड़ी ने जेमिमाह-गणेशा को आसानी के साथ 21-2, 21-4 से हराया था।