Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्कूल जा रहे तीन बच्चों को कार ने मारी टक्कर

  • तेज रफ्तार कार ने भाई-बहिन को कुचला, मौत; दो घायल अस्पताल में भर्ती
    उदयपुर.
    उदयपुर के बेकरिया थाना इलाके से गुजरने वाले पालनपुर-उदयपुर फोरलेन पर कार की टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई सहित दो गंभीर जख्मी लोगों का उदयपुर में उपचार चल रहा है। दरसअल हादसे में पिकला निवासी 26 साल के हुसाराम और 12 साल की सुमानी की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा हादसे में सवाराम और 12 वर्षीय अकील गंभीर जख्मी हो गए।
    तेज रफ्तार से निकली कार ने चपेट में लिया
    मामले में सामने आया कि सुबह करीब 8.30 बजे सवाराम अपनी बहन सुमानी को बाइक पर बेकरिया स्कूल ले जा रहा था। साथ ही अकील और हुसाराम भी पैदल स्कूल के लिए जा रहे थे। इस दौरान पिलका कट पर फोरलेन पर तेज रफ्तार से निकली कार ने सभी को चपेट में चपेट में ले लिया। इससे हुसाराम और सुमानी की मौके पर ही मौत हो गई। सवाराम और अकील गंभीर घायल हो गए।
    अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज
    हादसे की सूचना पर बेकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों और घायलों को बेकरिया सीएचसी पहुंचाया। जहां सवाराम और अकील को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उदयपुर रैफर किया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। हादसे में जान गवाने वाली बालिका सातवीं क्लास की छात्रा थी। वहीं घायल हुआ अकील 9वीं क्लास का छात्र था।