Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गोधे ने कार को मारी टक्कर, मालिक ने नगर परिषद से मांगा मुआवजा

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन शहर में एक घर के बाहर खड़ी कार को गोधे ने टक्कर मार दी। इससे कार का काफी नुकसान हो गया। कार मालिक व पेशे से चिकित्सक ने हुए नुकसान का नगर परिषद से मुआवजा मांगा है। इस संबंध में कार मालिक की ओर से शनिवार को नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। जंक्शन के सेक्टर नम्बर 6, वार्ड 52, मकान नम्बर 145 निवासी डॉ. राजेन्द्र सुखानी ने बताया कि वह शनिवार सुबह उसकी कार घर के बाहर खड़ी थी। जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला तभी एक गोधा भागते हुए आया और उसकी कार को टक्कर मारकर काफी नुकसान कर दिया। डॉ. सुखानी के अनुसार हनुमानगढ़ में नगर परिषद की ओर से दो कांजी हाउस एवं एक नन्दीशाला का संचालन किया जा रहा। कांजी हाउस व नन्दीशाला के संचालन के लिए सरकार की ओर से हर वर्ष अनुदान दिया जाता है। इसके बावजूद शहर में निराश्रित पशुओं की संख्या भरमार है। पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज चल रही है। इसके चलते नगर परिषद की जिम्मेदारी है कि सभी निराश्रित पशुओं को गोशाला में भिजवाएं। इसके साथ ही डॉ. सुखानी ने गोधे की टक्कर से कार को हुए नुकसान के एवज में बीस हजार रुपए की मुआवजा राशि दिलवाने की मांग आयुक्त से की है।