उदयपुर। जिले के लसाड़िया थाना क्षेत्र के टटाकिया गांव मे लसाड़िया गांव में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। जिसमें एक सनकी युवक ने गुरुवार अलसुबह पड़ोस में रहने वाली 85 वषीर्या वृद्धा और उसके बचाव में आए उसके 65 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी जान ले ली। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है लेकिन अभी तक यहं पता नहीं लगा कि वारदात के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे की है। जहां मेघराज मीणा नामक युवक ने अपने पड़ोस में रह रही 85 वषीर्या वृद्धा केसरी बाई मीणा पर तब कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जब वह गहरी नींद में थी। उसकी चीख सुनकर उसका बेटा लोगरलाल मीणा (65) दौड़कर आया। उसने अपनी मां को बचाने का प्रयास किया लेकिन मेघराज मीणा ने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया- मर्डर के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है। आरोपी सनकी प्रवृति का है। वृद्धा घर के आंगन में सो रही थी। तभी आरोपी ने घर में घुसकर हमला कर दिया। लसाड़िया पुलिस ने शव को मोर्चरी में शवों को रखवाया। एएसपी मुकेश सांखला, सलूम्बर डीएसपी सुधा पालावत और फोरेंसिक टीम भी पहुंची।
पुलिस ने आरोपित मेघराज को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक सनकी युवक ने गुरुवार अलसुबह पड़ोस में रहने वाली 85 वषीर्या वृद्धा और उसके बचाव में आए उसके 65 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी जान ले ली। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिलते मृतक के परिजन और गांव के कई लोग लसाड़िया सीएचसी पहुंच गए। थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि केसरी बाई के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। जबकि लोगर के तीन बेटे और एक बेटी है। आरोपी सनकी प्रवृति का है। परिजनों से पूछताछ कर रहे है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव उसके परिजनों को सौंप दिए गए।