नई दिल्ली
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर जी 23 ग्रुप ने खेद दुख किया है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद भी कांग्रेस पार्टी के भीतर सुधार की मांग करने वाले 23 नेताओं के समूह का प्रमुख हिस्सा थे। लेकिन अब पार्टी से उनके इस्तीफे के बाद जी 23 के नेताओं का कहना है कि ‘सुधार के लिए उन्हें (आजाद को) पार्टी में रहना जरूरी था।’ आनंद शर्मा जैसे कम से कम दो सदस्यों ने कहा है कि आजाद के कदम ने उन्हें झकझोर कर रख दिया था और इसे ‘पूरी तरह से टाला जा सकता’ था।