Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सांसद किरोड़ी स्टाइल में भाजपा महिला मोर्चा का CMR पर धावा, पुलिस ने हिरासत में लिया

जयपुर

राजस्थान में महिला अत्याचार पर बढ़ते मामलों पर भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन किया। सांसद किरोड़ी लाल मीणा के अंदाज में ये विरोध प्रदर्शन गुपचुप तरीके से मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचकर किया गया। उनका ये विरोध ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें सोडाला थाने ले जाया गया है।