नई दिल्ली
बीजेपी नेता, एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट का मंगलवार को गोवा में निधन हो गया। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि सोनाली की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन गुरुवार को जब एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमे कुछ और आया। रिपोर्ट में बताया गया कि एक्ट्रेस के शरीर पर कुछ चोट के निशान थे। इसके बाद ये केस हार्ट अटैक से मर्डर की तरफ चला गया। परिवार वालों ने 2 के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है। उन्होंने सोनाली के पर्सनल असिस्टेंट सुधीर सांगवान और उनके दोस्त सुखविंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।