Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कृषि विज्ञान केन्द्र का किया भ्रमण

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के टाइम्स पब्लिक स्कूल के विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं ने संगरिया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का शैक्षणिक भ्रमण कर कृषि विज्ञान के आधुनिक आयामों की जानकारी हासिल की। शैक्षणिक भ्रमण दल को संस्था चेयरमैन डॉ. सागरमल लड्ढा, डायरेक्टर गोपाल किशन लड्ढा, कोषाध्यक्ष कपिल लड्ढा, प्राचार्य डीएन महर्षि ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दल में विज्ञान वर्ग के 36 छात्र-छात्राओं के साथ प्राध्यापक बृजलाल कांटीवाल, मन्दीप सिंह, मोनिका लिम्बा, रविन्द्र कश्यप को प्रभारी के रूप में भेजा गया। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. सागरमल लड्ढा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। भविष्य में भी इस तरह के भ्रमण कार्यक्रम होते रहेंगे। इस दौरान उपप्राचार्य रमेश पारीक, ललित मोहन, मोमनराम, संदीप कुमार, विक्रम सिंह, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। भ्रमण दल को केन्द्रीय विज्ञान केन्द्र में प्रभारी डॉ. अनूप कुमार ने आवश्यक जानकारियां बताकर बच्चों का ज्ञानवर्धन किया।