Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोनाली फोगाट मौत केस की हो सकती है CBI जांच, खट्टर की मांग पर गोवा CM ने दिए संकेत

पणजी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेत्री और अभिनेत्री सोनाली फोगाट के मौत की जांच सीबीआई कर सकती है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसके संकेत दिए हैं। रविवार को सीएम सावंत ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फोगाट की कथित हत्या के मामले में सीबीआई जांच का अनुरोध किया है।