Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘भारत के शीर्ष क्रम को बड़ी राहत’ के ट्वीट पर वकार यूनिस ने दी सफाई, बोले- मैनें बस थोड़ा मसाला… लेकिन दुश्मनी थोड़ी ही ना है

नई दिल्ली

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी एशिया कप 2022 से घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए। 6 देशों के टी20 टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान के लिए ये बहुत बड़ा झटका था। पाकिस्तान की टीम के लिए अफरीदी मुख्य तेज गेंदबाज थे, उन्होंने पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत के शीर्ष क्रम को ढेर कर दिया था। श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने टेस्ट मैच के दौरान उन्हें घुटने में चोट लगी थी और उन्हें चार से छह सप्ताह के लिए आराम की सलाह दी गई है।