बीकानेर
बीकानेर छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई और एबीवीपी ने मिला जुला प्रदर्शन किया है। महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में जहां एबीवीपी ने परचम फहराया है, वहीं संभाग के सबसे बड़े डूंगर कॉलेज और महारानी सुदर्शन गर्ल्स कॉलेज में एनएसयूआई ने जीत दर्ज की है।
डूंगर कॉलेज में एनएसयूआई के हरीराम अध्यक्ष बने
बीकानेर के डूंगर कॉलेज में एनएसयूआई ने बाजी मारी है। यहां एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के दावेदार हरीराम गोदारा ने जीत दर्ज की है, उसने निर्दलीय कृष्णकांत को हराया। हरीराम को 1765 वोट मिले। कृष्णकांत को 1444 वोट मिले। यहां एबीवीपी को तीसरा स्थान मिला है। एबीवीपी के विकास मेघवाल महज 914 वोट ले सके। एनएसयूआई ने 321 मतों से जीत दर्ज की है। अन्य पदों पर एबीवीपी जीती है लेकिन अध्यक्ष नहीं जीतने से जोश कम हो गया। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भरत को जीत मिली है। महासचिव पद पर भी एबीवीपी के श्रवण ने बाजी मारी। ऐसे में उपाध्यक्ष और महासचिव पर एनएसयूआई को हार का सामना करना पड़ा। संयुक्त सचिव पद पर विकास सेवग विजयी रहे। विकास ने सुरेंद्र गहलोत को हराया।