Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रौढ़ धावक ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश

टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। शनिवार को गन्धेली में प्रौढ़ धावक रूघवीर सिह खोड पधारने पर उन्होंने सबसे पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गन्धेली में जाकर बच्चों को नशे से दूर रहने के विचार प्रकट बच्चों से बातचीत की अध्यापकगण से भी मिले उसके बाद वह मैन बाजार में युवाओ और ग्रामवासियों से मिले नशे से दूर रहने के बारे में जानकारियां बताई नशे से दूर रहने व पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से शनिवार को गंधेली गांव का दौरा किया इस दौरान प्रौढ़ धावक ने युवाओं को बताया कि मैं 75 वर्षीय प्रौढ धावक प्रतिवर्ष 15 अगस्त 26 जनवरी को खोङा गांव से जिला मुख्यालय पर साइकिल पर जाता हूँ। इसके अलावा मैंने साइकिल पर दिल्ली व जयपुर तक की यात्रा कर चुका हूँ तथा एक दिन का अवैतनिक सैनिक बनाने की मांग को दो बार साईकिल पर दिल्ली प्रधानमन्त्री कार्यालय जा चुका हूँ तथा विभिन्न प्रौढ रेस मे सोने व सिल्वर पदक जीत चुके है। एक प्रतियगिता में हाफ मैराधन मे जा चुका हूँ। इस मौके पर गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।