टिब्बी ब्लॉक में 1411 टीमें लेंगी हिस्सा, तैयारियां पूर्ण
by seemasandesh
आज से शुरु होंगे ग्रामीण ओलंपिक खेल टिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)। नगरपालिका सहित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सोमवार से शुरु हो रहे चार दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को कस्बे में जागरुकता रैली निकाली गई। पैदल निकाली गई रैली को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि कुलवंत सिंह सुथार, तहसीलदार हरीश कुमार टाक, प्रधानाचार्य जगदीश कुमार भाटी, रोहिताश चुघ आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं व अन्य स्टूडेंट्स ने भाग लिया। रैली में खेल से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर के साथ नारे लगाकर खेल जागरुकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में खिलाड़ियों को बढ़ चढ़ भाग लेने की बात की। सोमवार सुबह आठ से कस्बे के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर में सोमवार सुबह आठ बजे ग्रामीण ओलंपिक खेल का समारोह पूर्वक शुभारंभ किया जाएगा। सभी खेल प्रेमी, भूतपूर्व खिलाड़ी और गणमान्य नागरिकों ग्रामीण ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा की राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को इन खेलों के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाए। खेलों से जुड़ने पर युवा वर्ग नशे से दूर होकर् स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर ओम प्रकाश चारण, म्हाले खां, सहायक उप निरीक्षक किशोर सिंह मान, कांस्टेबल नेताराम, गौरीशंकर कल्याणी, महेंद्र ढाका सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके अलावा सिलवाला खुर्द गांव में भी ग्रामीण ओलंपिक खेल को लेकर रैली निकाली गई। इस अवसर पर तहसीलदार हरीश कुमार टाक, राम सिंह बराड़, पूर्व सरपंच गुरुमुख सिंह बराड़, डा. धर्मवीर सहू आदि गणमान्य नागरिकों मौजूद रहे। सोमवार से शुरू हो रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में टिब्बी ब्लॉक में 1411 टीमें लेगी भाग लेंगी। ब्लॉक स्तरीय समारोह सिलवाला खुर्द गांव के खेल मैदान में होगा। ग्रामीण ओलपिक की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। तहसील कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।