Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कार्यकर्ता सम्मेलन आज

टिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)। कस्बे के अग्रवाल पैलेस में सोमवार को प्रात: 11 बजे बसपा का जिला कार्यकर्त्ता सम्मेलन होगा। रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल पैलेस एवं अन्य स्थानों पर में बसपा के झंडे,बैनर एवं होर्डिंग लगाएं। बसपा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा भी हनुमानगढ़ पहुंच चुके हैं। बसपा प्रदेश महासचिव भोलासिंह ने बताया की सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि बसपा राज्य सभा सांसद एवं मुख्य प्रदेश प्रभारी राम जी गौतम, प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य, प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीता राम सीला आदि पदाधिकारी शिकरत करेंगे।