कांग्रेस शासन में शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय : चाचाण
by seemasandesh
विधायक ने विकास कार्यांे का किया लोकार्पण नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। विधायक अमित चाचाण ने शनिवार को क्षेत्र के गांव जसाना में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने की। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण किया। इसके अलावा राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत हुये विद्यालय का लोकार्पण किया। इसके अलावा विधायक कोटे से अम्बेडकर भवन में बने करीब 8 लाख की लागत से कमरे व बरामदे का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए विधायक अमित चाचाण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए अन्यत्र नही जाना पड़े। इसके लिये कांग्रेस शासन में शिक्षा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने को लेकर सरकार की मंशा हैं कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ सके। विधायक ने कहा कि कांग्रेस के शासन में नोहर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुये हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नही जहां विकास कार्य नही हुये हो। जिला प्रमुख कविता मेघवाल व पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने पंचायतराज की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही रहने दी जाएगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच लालचंद नायक ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा करवाये गये विभिन्न विकास कार्यो की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल, कांग्रेसी नेता श्रवण तंवर, जिला परिषद सदस्य संतोष नायक, पंचायत समिति सदस्य रमेश बैनीवाल, उप सरपंच बलवीर सिंह, सरपंच जिंद्रपाल गोदारा, श्योवीर ज्याणी, माडूराम सहारण, लक्ष्मण सांखला, सीबीईओ वीरसिंह धानिया, मनोज आर्य, महावीर सर्वा, मनोज कौशिक, जयसिंह रणवा, ओम खटोतिया, निरंजन गोल्याण, घीसाराम नायक, ओम नायक, निहालसिंह कड़वासरा, दीपिका नायक, दुनीराम, केदारनाथ गोल्याण, हरदत दईया, मांगीलाल, ओम मिस्त्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन अनीता आर्य व केदारनाथ गोल्याण ने किया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विधायक कोटे से 7 लाख की लागत से एक कमरा निर्माण, अम्बेडकर भवन 5 लाख की लागत से शैड निर्माण, राबाउमावि में 7 लाख की लागत से शैड निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने पंचायत समिति कोटे से अंगे्रेजी माध्यम विद्यालय में 7 लाख की लागत से एक कमरा व बॉलीवाल खेल मैदान के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने अम्बेडकर भवन में शैड निर्माण व अंगे्रजी माध्यम विद्यालय में कमरा निर्माण की घोषणा की।