Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जेडीयू के अलग होते ही बिहार में मिशन 2024 में जुटी भाजपा, अमित शाह सीमांचल से फूंकेंगे बिगुल

पटना

नीतीश कुमार के पालाबदल के चलते बिहार की सत्ता से बाहर हुई भाजपा ने अब राज्य में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भले ही आम चुनाव में अभी करीब 20 महीनों का वक्त है, लेकिन भाजपा मिशन मोड में आ चुकी है। इसी के तहत अमित शाह अगले महीने पूर्णिया और किशनगंज के दौरे पर निकलने वाले हैं। इस दौरान वह कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। 23 सितंबर से शुरू हो रहे अमित शाह के दो दिवसीय दौरे को भाजपा की मिशन 2024 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। बिहार में भाजपा के सत्ता से बाहर होने के बाद राज्य का अमित शाह का यह पहला दौरा होगा।