श्रीगंगानगर.पानी हमारे हिस्सा और पंजाब हमको नहीं दे रहा है। इसको लेकर श्रीगंगानगर की जिले की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली गंगनहर के किसान आंदोलन की राह पर है। हालांकि पौंग डैम में जल भंडारण के अनुसार गंगनहर के लिए तय किए गए पानी के शेयर के अनुसार सिंचाई पानी मिल रहा है। जबकि पंजाब हमारे हिस्से का सिंचाई पानी पूरा गंगनहर को नहीं दे रहा है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी व किसानों का तर्क है कि पौंग डैम में पानी का लेवल कम होने की वजह से पंजाब का सिंचाई पानी कम कर दिया गया। साथ ही जून माह में पंजाब में धान की फसल की बुवाई के समय इनको पर्याप्त पानी चाहिए। इस कारण पंजाब जल संसाधन विभाग के अधिकारी फिरोजपुर फीडर की 45 आरडी से निकलने वाली बीकानेर कैनाल (गंगनहर) में निर्धारित शेयर के अनुसार पूरा सिंचाई पानी नहीं दे रहे हैं। स्थानीय जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि जल वितरण का सिस्टम पूरा पंजाब के हाथ में है। इस कारण कई बार हमारे हिस्से का निर्धारित शेयर के अनुसार सिंचाई पानी नहीं मिल पाता है। उल्लेखनीय है कि मई माह में बीबीएमबी की हुई बैठक में जून माह का बीकानेर कैनाल (गंगनहर)का शेयर 2000 हजार क्यूसेक तय किया गया था।
सिंचाई पानी के मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा चुप
आइजीएनपी,भाखड़ा व गंगनहर में पहले नहरबंदी की गई। इस कारण कॉटन की पर्याप्त बुवाई नहीं हो पाई। इसके बाद पूरा सिंचाई पानी नहरों में नहीं दिया जा रहा है। जबकि हैरत की बात है कि सिंचाई पानी के मुद्दे पर कांग्रेस के विधायक व नेता मौन है जबकि भाजपा की भी यही स्थिति है। जिले में भाजपा के तीन विधायक है और विपक्ष में है। लेकिन सिंचाई पानी के मुद्दे पर सब मौन है। हालांकि सादुलशहर का एक शिष्टमंडल सोमवार से मिलकर सिंचाई पानी को लेकर ज्ञापन दिया था।
यूं तय किया गया था पानी
जल संसाधन विभाग के अनुसार प्रति वर्ष भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन मंडल 21 सितंबर 2020 को पानी की उपलब्धता के आधार पर डिप्लीशन अवधि का पानी का शेयर निर्धारित करता है। इसमें 21 सितंबर 2020 से 20 मई 2021 तक गंगनहर प्रणाली के लिए पानी का शेयर 3 लाख 62 हजार 257 क्यूसेक डेज आवांटित किया गया था।
———
सितंबर 2020
21 से 30 सितंबर-2500
—————
अक्टूबर 2020
1 से 10-2000
11 से 31-1600
—————
नवंबर 2020
1 से 30-1800
—————
दिसंबर 2020
1 से 31- 1800
—————
जनवरी 2021
1 से 31-1700
—————
फरवरी 2021
1 से 20-1500
21 से 28-1400
—————
मार्च 2021
1 से 31-1800
——-
अप्रेल 2021
1 से 25-0 नहरबंदी
26 से 30-430
—————
मई 2021
1 से 30 मई-1100
————
जून 2021
1 से 30 जून-2000
जून माह में निर्धारित शेयर के अनुसार सिंचाई पानी नहीं मिला था और अब किसान कर रहे सिंचाई पानी के लिए आंदोलन। (पानी क्यूसेक में है)।
—————-
पंजाब ले रहा हमारे कम का पानी
बीबीएमबी की बैठक में जून माह का गंगनहर का शेयर 2000 हजार क्यूसेक तय किया गया था। अधिकारियों ने डैम में वर्तमान में पानी की स्थिति को देखते हुए पानी का शेयर तय किया गया। जबकि डैम से तय शेयर के अनुसार पंजाब को सिंचाई पानी दिया जा रहा है। जबकि पंजाब राजस्थान के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है। इसलिए राजनीतिक व प्रशासनिक और विभागीय इच्छा शक्ति होना जरूरी है।
संतवीर सिंह,जिला प्रवक्ता,ग्रामीण किसान मजदूर समिति श्रीगंगानगर।
जल वितरण पंजाब के हाथ
बीबीएमबी की बैठक में गंगनहर का जून माह शेयर 2000 हजार क्यूसेक तय किया गया था और डैम से पानी भी तय शेयर के अनुसार दिया जा रहा है। जबकि पानी का आगे वितरण का सिस्टम पंजाब के हाथ में है। इस कारण वे पहले अपना पानी पूरा करते हैं और फिर हमारे को पानी दे रहे हैं। 21 जून से पानी कम कर दिया है। अब फिर से कोशिश की जा रही है कि तय शेयर के अनुसार गंगनहर का पूरा सिंचाई पानी मिले।
धीरज चावला,अधीक्षण अभियंता,जल संसाधन विभाग,श्रीगंगानगर।