हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की स्वर्णकार सभा समिति व मराठा मंडल की ओर से 31वां गणेश महोत्सव 31 अगस्त से 9 सितंबर तक टाउन की सोनी मार्केट में मनाया जाएगा। गणेश महोत्सव से पहले सोमवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ। पंडित की ओर से पूर्ण विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया। भूमि पूजन मुख्य यजमान विनोद सहदेव की ओर से करवाया गया। सभा समिति उपाध्यक्ष विनोद ने सोनी बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के 2 वर्ष के बाद इस बार मनाए जा रहे महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान सुबह-शाम पूजा व आरती एवं सुंदरकांड का पाठ-अमृतवाणी का आयोजन भी होगा। 9 सितंबर को भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन कार्यक्रम श्रीगंगानगर रोड पर स्थित नहर पर किया जाएगा। सोमवार को भूमि पूजन के मौके पर सभा समिति के प्रधान प्रमोद सोनी, सचिव मनमोहन सोनी, कोषाध्यक्ष जैकी सोनी, राजकुमार, सहदेव, रामस्वरूप सोनी, रविंद्र सोनी, अभिषेक सोनी, हैप्पी सोनी, नरेश सोनी, मराठा मंडल के गंगाराम मराठा, विकास मराठा, पांडे मराठा, संतोष मराठा, जीतू मराठा, शंकर आदि मौजूद थे।