मुंबई
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज ऐसे कई कपल्स मौजूद हैं, जिन्हें देखकर फैन्स हमेशा ही खुश होते हैं और उनके बारे में अधिक से अधिक जानने की कोशिश करते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा से लेकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट तक, इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि ये कपल्स अपने पार्टन्स को किस नाम से बुलाते हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग है। शुरू में जहां ये दोनों एक दूजे संग रिलेशनशिप की खबरों को छुपाते थे तो वहीं अब खुलकर प्यार का इजहार करते हैं। करण जौहर के शो में अर्जुन ने बताया था कि वो मलाइका को मलाइका ही कहते हैं, जबकि मलाइका उन्हें मैड हेटर (Mad Hatter) कहती हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा:क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैन्स को खूब पसंद है। कपल वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात करना पसंद नहीं करता है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का को उनके परिवार वाले नुशेश्वर कहते हैं, जबकि विराट उन्हें नुष्की कहते हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह:हिंदी सिनेमा की दमदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकण और सुपर एनर्जी किंग रणवीर सिंह का भी नाम इस लिस्ट में है। रणवीर- दीपिका एक दूजे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वैसे बता दें कि दीपिका, पति रणवीर को कैंडी कहकर बुलाती हैं, जबकि रणवीर उन्हें बेबी और गुजराती पेट नेम छपली कहते हैं।