Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजगढ़ में मंदिर तोड़ने के मामले में सस्पेंड हुए SDO केशव मीना बहाल

जयपुर

राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में मंदिर तोड़ने के मामले में निलंबित हुए एसएडीएम केशव मीना बहाल हो गए है। कार्मिक विभाग ने बहाली के आदेश जारी किए है। गहलोत सरकार ने मंदिर तोड़ने के मामले में बड़ा निर्णय लेते हए तत्कालीन राजगढ़ केशव कुमार मीना और तहसीलदार को निलंबित कर दिया थामंदिर तोड़ने के मामले में भाजपा के हमलावर होने पर सीएम अशोक गहलोत ने एसडीएम केशव कुमार मीना समेत एसडीए, ईओ और नगरपालिका के चेयरमेन को निलंबित कर दिया था। राजगढ़ में मास्टर प्लान के तहत तीन मंदिरों मकानों दुकानों को तोड़ने के बाद राजनीति गरमा गई थी। जिसमें बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हो गई थी। बीजेपी ने कांग्रेस पर हिंदुओं के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया था तो वहीं कांग्रेस के नेताओं के द्वारा बीजेपी पर मंदिरों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।