Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महात्मा गांधी के जीवन में किए गए संघर्षों से हुए रूबरू

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महात्मा गांधी के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने के लिए राज्य सरकार की ओर से पहल की गई है। इसके तहत प्रदेश में सभी जगह महात्मा गांधी पर बनी फिल्म का विशेष शो स्कूली बच्चों को दिखाया जा रहा है। हनुमानगढ़ में गुरुवार को आदर्श बाल निकुंज स्कूल के करीब 200 बच्चों को गांधी फिल्म दिखाई गई। फिल्म के जरिए स्कूली बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन में किए गए संघर्षों के बारे में बताया गया। फिल्म को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। शिव मन्दिर मल्टीप्लेक्स में फिल्म के शो दिखाए गए। फिल्म में महात्मा गांधी के जीवन के संघर्ष की कहानी को बताया गया है कि किस तरह उन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों तक की परवाह नहीं कर अपने लक्ष्य को हासिल कर आजादी दिलाई। विद्यालय निदेशक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बच्चे भी फिल्म के जरिए महात्मा गांधी के जन्म से लेकर जीवनभर की जानकारी ले रहे हैं। 3 घंटे की गांधी फिल्म में बापू के जीवन से जुड़े तकरीबन सभी महत्वपूर्ण प्रसंगों को दर्शाया गया है। इसके साथ ही सत्य के साथ बापू के प्रयोग के बारे में भी बच्चों को जानकारी मिल रही है। शहर के सिनेमाघरों में बच्चों को ये फिल्म मुफ्त दिखाई जा रही है।