Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चोर गिरोह से 31 मोबाइल बरामद

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीविजयनगर।
स्थानीय पुलिस द्वारा पकड़े गए मोबाइल फोन चोर गिरोह से काफी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए है। यह फोन रामदेवरा जा रहे यात्रियों तथा अन्य स्थानों से चोरी किए है।
पुलिस के आग्रह पर लोग अपने मोबाइल लेने थाना में पहुंचने लग गए है। सीआई रामचन्द्र कस्बा ने बताया कि दो युवकों चोरी के करीब 32 फोन बरामद किए थे। पकड़े गए युवकों को रामदेवरा थाना पुलिस को सुपर्द कर दिए है।
उन्होेंने बताया इन युवकों से बरामद किए फोन को 102 में जप्त कर लिए गए थे। इन मोबाइन फोन के असली मालिक बिल तथा अन्य दस्तावेज लेकर पहुंचे थे। देवीलाल कुम्हार निवासी आलमगढ़, सुखदीपसिंह निवासी एक पीएस ढ़ाणी, राजकुमार निवासी खुनी चक, मांगीलाल निवासी उदासर, अमरीक सिंह निवासी करणपुर, गंगासिंह निवासी कैरी, चन्द्रभान निवासी खुईयां और राजेन्द्र कुमार निवासी बरसिंहपुरा को मोबाइल फोन सुपर्द किए गए है।
उल्लेखनीय है विजयनगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो लोगों को पकड़ा था। ये लोग मेले से चोरी करके 31 मोबाइल फोन लेकर आये थे। पुलिस की मुस्तैदी की लोगों ने प्रशंसा की है। आज पुलिस ने लोगों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिये।