बीकानेर
कोरोना के दो साल बाद एक बार फिर बीकानेर के पूनरासर में विशाल मेला भरने जा रहा है। मेले में बीकानेर शहर के अलावा हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर सहित प्रदेशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा बीकानेर शहर के श्रद्धालु है जो पचास किलोमीटर से लंबी पदयात्रा करके यहां आते हैं। मुख्य मेला शनिवार को है।
श्रीपूनरासर धाम में पुजारी परिवार की ओर से ध्वजारोहण के साथ ही मंदिर में गुरुवार से तीन दिवसीय ऋषि पंचमी मेला महोत्सव शुरू हुआ। इस अवसर पर बाबा के दरबार में धोक लगाने के लिए राज्यभर से लोग पहुंच रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस बार भी एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।