Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अलवर के बबेड़ी व गूंता गांव के बीच रात को कार में लगी आग, राख बन गया शरीर, केवल हडि्डयां बची; नंबर प्लेट से हुई पहचान

अलवर

अलवर के बानसूर में गांव गूंता व बबेड़ी जाने वाले मुख्य रोड के बीच में कार में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। इस हादसे में कार ड्राइवर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। ड्राइवर सीट पर अब केवल उसकी हडि्डयां ही बची है। घटना गुरुवार देर रात की है। सुबह वहां गुजरने वाले लोगों ने कार को देखा तो पुलिस को जानकारी दी, लेकिन 10 बजे तक पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची। कार इतनी बुरी तरह से जल गई थी कि मृतक की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कार और उसके नंबर देख उन्होंने मृतक के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर की पहचान गूंता गांव निवासी विशम्भर यादव (38) के तौर पर हुई है।

इस तरह कार जली कि अंदर व्यक्ति का शव कोयला बन गया।

इस तरह कार जली कि अंदर व्यक्ति का शव कोयला बन गया।

हरसोरा थाना अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि गाड़ी सीएनजी की थी। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। ड्राइवर ने बाहर निकलने का भी प्रयास किया, लेकिन वह हादसे का शिकार हो गया।

ये हैं कार के नम्बर। जो पूरे साफ नजर नहीं आ रहे।

ये हैं कार के नम्बर। जो पूरे साफ नजर नहीं आ रहे।

रूह कंपाने वाली तस्वीर

कार के अंदर जब मृतक के शव पर नजर पड़ी तो लोगों की रूह कांप उठी। असल में कार की सीट पर व्यक्ति पूरी तरह जल चुका है। केवल हडि्डयां कहीं-कहीं से नजर आती है। बाकी पूरा शरीर कोयला बन गया है। जिसकी भी कार के अंदर नजर पड़ी तो देखा नहीं गया। यह दर्दनाक हादसा देर रात का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *