Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रदेश के 10 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट, अब रात में भी तेज गर्मी; पाली, गंगानगर, चूरू, अलवर सहित कई जिलों में पारा 30 डिग्री से ऊपर

जयपुर

राजस्थान में मानसून भले ही प्रवेश कर गया हो, लेकिन अभी गर्मी का कहर बरकरार है। बीते दो-तीन दिनों से प्रदेश में पश्चिमी क्षेत्र में तेज गर्मी और लू का दौर बना हुआ है, जो आज भी जारी रहने की संभावना है। स्थिति ये है कि दिन के साथ-साथ लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। राज्य में कई जिलों में रात में पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहने लगा है। राज्य के 33 में से 15 शहर ऐसे हैं जहां दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर चला गया है। जयपुर में भी तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में हीट वेव (गर्म हवाएं) चलने की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में आज मौसम की स्थिति देखें तो लगभग पूरे राज्य में आसमान साफ है और धूप निकल रही है। जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर सहित राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में तेज गर्मी के साथ कई जगह गर्म हवाएं चल रही हैं। जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के जिलों में भी सुबह से तेज गर्मी का दौर बना हुआ है। जयपुर की बात करें तो यहां सुबह से मौसम साफ है और करीब 20-22 किमी. की गति से तेज हवाएं चल रही है। मौसम विभाग जयपुर ने आज प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के अलावा पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा क्षेत्र में भी तेज गर्मी के साथ लू चलने की चेतावनी जारी की है।

दिन के साथ रात को भी चढ़ने लगा पारा

राज्य में सबसे ज्यादा गर्म इलाका गंगानगर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह जयपुर में पारा 40.5 डिग्री रहा, जो सामान्य करीब 5 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा चूरू, नागौर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, अलवर सहित कई राज्य है, जहां तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर है। दिन के साथ-साथ शहरों में रात गर्म होने लगी है। पाली, धाैलपुर, करौली, गंगानगर, चूरू, सवाईमाधोपुर और अलवर में रात में तापमान 30 डिग्री से नीचे नहीं गया।

आगे क्या?

मौसम विभाग जयपुर के कार्यवाहक निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 4 दिन तक राज्य के अधिकांश इलाके में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री तक बना रह सकता है साथ ही कुछ जिलों में गर्म हवाएं चल सकती है।

राज्य में तापमान की स्थिति

जिलाअधिकतमन्यूनतम
अजमेर37.927.2
भीलवाड़ा34.426.2
टोंक40.427.7
अलवर4331.8
जयपुर40.529.9
झुंझुनूं43.429.9
कोटा37.328.2
सवाई माधोपुर40.630
बूंदी4127.2
उदयपुर32.827
जैसलमेर40.627.1
बीकानेर42.329.5
चूरू4430.3
गंगानगर44.532.5
धौलपुर42.331.5
करौली42.731.6
पाली40.930.8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *