नई दिल्ली
एक्टर नकुल मेहता ने रविवार को हुए एशिया कप 2022 में पाकिस्तान की जीत पर बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया। पाकिस्तान की जीत के बाद एक्टर नकुल मेहता ने ट्वीट कर पाकिस्तान को जीत की बधाई दी।
बड़े अच्छे लगते हैं फेम नकुल मेहता ने ट्विटरपर लिखा,;पड़ोसियों द्वारा शानदार चेज! आपकी जानकारी के लिए बता दूं मेरे पास टीवी नहीं हैं नकुल के इस ट्वीट;पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिकिया दी। एक पकिस्तानी यूजर ने लिखा ,प्यारे पड़ोसी अगर जीत की बधाई देना;इतना मुश्किल लगता है, तो कम से कम लोगों की सलामती के लिए दुआ ही मांग लेते। आपको बता दें कि पाकिस्तान इन दिनों भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है। जिसके जवाब में ने नकुल ने लिखा,स्टेलर चेज का मतलब आपके मुल्क में शायद कुछ और होता है। इस पर पाकिस्तानी यूज़र्स ने लिखा मैं आपका और इन्हें पढ़ने वाले सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहता था। मुझे मैच की उतनी परवाह नहीं ,इन दिनों पकिस्तान बाढ़ की समस्या से परेशान है।