Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रोहित वर्मा को बचपन में लड़कियों की तरह सजाकर अंकल करते थे रेप, खोले ऐक्टर बॉयफ्रेंड्स के राज

मुंबई

फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा बिग बॉस 3 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। इस शो के दौरान उन्होंने नैशनल टेलीविजन पर अपनी जिंदगी से जुड़े गहरे राज खोले थे। रोहित के रिश्ते बॉलीवुड के ऐक्टर्स के साथ रह चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रोहित अपनी जिंदगी से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज पर खुलकर बोले हैं। उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में उनके करीबी ने उनका 3-4 साल तक यौन शोषण किया था। उन्होंने खुद पर लगे कास्टिंग काउच के आरोप पर बात की साथ ही बताया कि कैसे प्रॉस्टिट्यूशन के जरिये पैसे कमाकर उन्होंने डिजाइनिंग का सामान खरीदा था। 

बोले- हर कोई बाई सेक्शुअल

रोहित वर्मा बॉलीवुड के जाने-माने फैशन डिजाइनर हैं। वह बिग बॉस 3 का हिस्सा रह चुके हैं। सिद्धार्थ कनन ने अपने शो पर रोहित से पूछा कि वह मेल ऐक्टर्स के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। क्या वे लोग खुलकर बोलते हैं कि वे गे हैं या बाई सेक्शुअल हैं। इस पर रोहित ने जवाब दिया, मैं मानता हूं कि हर कोई बाई सेक्शुअल है। कोई स्ट्रेट नहीं है। कुछ लोग इस बारे में खुलकर बोलते हैं, कुछ खुलकर नहीं बोलते। मैं रिलेशनशिप्स में रहा हूं, मैं इससे इनकार नहीं करूंगा। कुछ लोग छिपकर करते हैं। मैंने खुलकर बोलने की बड़ी कीमत चुकाई है। 

प्यार में धोए ऐक्टर के अंडरवेअर्स

रोहित ने बताया कि कई बड़े स्टार्स के साथ उनके महीने रिलेशनशिप्स रहे हैं। वे लिवइन में रहे हैं। रोहित ने एक किस्सा बताया कि वह एक ऐक्टर के साथ रिलेशन में थे। दोनों साथ रहते थे। उन्हें अचानक से ज्यादा काम मिलने लगा तो वह सामान पैक करके जाने लगे। रोहित ने पूछा कि कहां जा रहे हो तो कई बहाने बता दिए। इस पर रोहित बोले, क्या तुम्हारे अंदर इमोशंस नहीं हैं, मैंने तुम्हारे अंडरवेअर्स तक धोए हैं। उस इंसान ने जवाब दिया कि तुमने मेरे अंडरवेअर धोए हैं इसमें क्या बड़ी बात है, मैंने भी तो तुम्हें बेड में अच्छा वक्त दिया है।