हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के टाइम्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन डॉ. सागरमल लढ्ढा ने कहा कि शिक्षक की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। एक शिक्षक युग निर्माण का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि स्कूल को लोकप्रियता के उच्च शिखर पर पहुंचाने का श्रेय हमारे निपुण शिक्षकों को ही जाता है। निदेशक गोपाल लड्ढा ने गुरु-शिष्य के रिश्ते की महत्ता बताई। एक गुरु के शिष्य के प्रति कर्त्तव्यों व एक शिष्य के गुरु के प्रति कर्त्तव्यों को विस्तार से बताया। प्राचार्य देवकी नन्दन महर्षि ने कहा कि शिक्षक ईश्वर के समान है जो बच्चों के भविष्य निर्माण का कार्य करता है। प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए अपने कर्तव्यों को निरन्तर इसी लगन से पूर्ण की प्रेरणा दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आरपी जांगू, अश्विनी पुरोहित, डॉ. विवेक शर्मा, उपप्राचार्य रमेश पारीक सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।