Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मास्क उतारे बिना पीने लगे चरणामृत फिर आई याद, गहलोत का वीडियो वायरल

जयपुर

कोरोना वायरस आने के बाद से मास्क हम सब की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया। मास्क ने कोरोना संक्रमण को काबू करने में अहम भूमिक निभाई है। हालांकि, कई बार मास्क की वजह से ऐसी फनी चीजें भी हो जाती हैं, जो हमें गुदगुदाती है। ऐसा ही एक वाक्या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ भी हो गया है। गहलोत ने एक मंदिर में दर्शन के दौरान मास्क को मुंह से हटाए बिना चरणामृत पीने लगे। हालांकि, फिर उन्हें अहसास हुआ तो उन्होंने मास्क नीचे किया। 

यह वीडियो जैसलमेर स्थित प्रसिद्ध रामदेवरा मंदिर का है, जहां 2 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दर्शन के लिए पहुंचे थे। चार दिन पुराना वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। कई  लोग इसे राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले गहलोत का एक और ‘चमत्कार’ कह रहे हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों ने वीडियो का छोटा हिस्सा शेयर किया है, जिसमें गहलोत मास्क को नीचे करते हुए नहीं दिख रहे हैं।

सचिन नाम के एक यूजर ने लिखा, ”अशोक गहलोत जी मास्क उतारे बिना आपने चरणामृत पी लिया, ये कौन सा मैजिक कर रहे हो आप?” शैली मालीवाल ने लिखा, ”गहलोत जी जनता को भी ऐसे हाई टेक मास्क का अधिकार है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चरणामृत मास्क के ऊपर से पीकर नया रिकॉर्ड बना दिया है।”