जयपुर
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का आज जन्मदिन है। सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- बधाई हो। जन्मदिन की शुभकमनाएं। आप दीर्घायु हो। स्वस्थ रहे। पायलट आज 45 साल के हो गए हैं। आज सचिन पायलट भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने कन्याकुमारी पहुंचे हैं। यही वजह रही कि उन्होंने अपने राजधानी जयपुर स्थित अपने आवास पर 6 सितंबर को यानी 1 दिन पहले ही जन्मदिन पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन कराया इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में पायलट समर्थक जुटे। पायलट के कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया गया।
प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने दी बधाई
राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने सचिन पायलट को जन्मदिन की बधाई दी है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और सीएम सलाहकार संयम लोढा ने भी सचिन पायलट को बधाई दी है। कई कांग्रेस नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी शुभकामनाएं पायलट को दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और कइयों शुभकामनाएं दी हैं। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा के ट्वीट को माना जा रहा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि आप ऐसे ही मुस्कुराते रहें। सचिन पायलट आज सोशल मीडिया ट्रेंड कर रहे हैं।
आचार्य प्रमोद ने बताया भावी सीएम
सचिन पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद ने पायलट को जन्मदिन की बधाई देते हुए भावी सीएम बताया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आचार्य प्रमोद पायलट को सीएम बनाने की मांग का खुलकर समर्थन कर चुके हैं। सीएम गहलोत से अदावत रखने वाले और सचिन पायलट के आत्मीय आचार्य प्रमोद ने एक बार फिर बधाई देते हुए सीएम खेमे को संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने भी ट्वीट कर आशीर्वाद दिया है. आचार्य प्रमोद ने एक बार फिर सचिन पायलट को जन्मदिन की बधाई देते हुए भावी मुख्यमंत्री बताया है।