Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जहां गायों के लाशों के ढेर, वहीं दफना रहे हैं:गिद्दों के लिए फेंकी गायों को देर रात दफनाता रहा प्रशासन

बीकानेर

राजस्थान में लंपी से गायों की मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हर जिले में लाशों के ढेर लगे हैं। इधर, प्रशासन अब माैतों के आंकड़ों को छिपाने भी लग गया है। इधर, बीकानेर में गायों की लाशों के ढेर का वीडियो और फोटो सामने आने के बाद अधिकारी भी हरकत में आ गए। यह दावा किया गया कि यह गिद्द संरक्षण एरिया है और यहां दूसरी गायों मृत गायों के शव को फेंका जाता है।

लेकिन, इसकी हकीकत जानने टीम देर रात इस जोड़बीड़ एरिया में पहुंची तो हकीकत कुछ और ही थी। प्रशासन और नगर निगम जिसे सामान्य गाय बता रहा था, वहां लंपी से संक्रमित मृत गायाें के ढेर पड़े थे। देर रात तक नगर निगम जेसीबी से गड्‌ढे खोद इन्हें दफनाता रहा। टीम जब मौके पर पहुंची तो गेट बंद कर दिए गए। इस दौरान कुछ स्थानीय नेता भी पहुंचे लेकिन उन्हें भी एंट्री नहीं दी गई।