Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पार्षद द्वारा ठेकेदार से अभद्र व्यवहार का आरोप

  • ठेकेदारों द्वारा वार्ड के कार्य का किया बहिष्कार
    भादरा (सीमा सन्देश न्यूज)।
    बुधवार को नगर पालिका ठेकेदार यूनियन ने कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पार्षद नन्दलाल सैनी पर ठेकेदार से अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। ज्ञापन में लिखा है की बुधवार को वार्ड नंबर चार में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान वार्ड पार्षद ने ठेकेदार व मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली गलौच की। इस को लेकर नगर पालिका ठेकेदारों ने बैठक कर इसकी निंदा करते हुवे फैसला लिया की भविष्य में कोई भी ठेकेदार वार्ड नंबर चार में कार्य नहीं करेगा। ज्ञापन में पालिका प्रशासन से अनुरोध किया है की उपयुक्त मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करे।