Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्या विराट कोहली तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर के शतकों के शतक का रिकॉर्ड? वीरेंद्र सहवाग ने दिया जवाब

नई दिल्ली

विराट कोहली ने 1000 से ज्यादा दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी ठोकी और इस पारी ने दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स को खुश कर दिया। भारतीय क्रिकेट फैन्स इस बात से निराश थे कि टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंची, लेकिन विराट की सेंचुरी ने हर एक भारतीय क्रिकेट फैन के जख्मों पर मरहम का काम किया है। नवंबर 2019 में विराट ने 70वीं इंटरनेशनल सेंचुरी ठोकी थी और इसके बाद से इंतजार था 71वीं का, लेकिन इसका इंतजार जरूरत से ज्यादा लंबा हो गया। विराट की 71वीं सेंचुरी देखने के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को उम्मीद है कि वह सचिन तेंदुलकर के शतकों के शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ डालेंगे।

क्रिकबज पर विराट के 71वें शतक को लेकर जब सहवाग से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘विराट के इस शतक से सिर्फ मैं नहीं पूरा भारत खुश है, उनके फैन्स लंबे समय से इसके इंतजार में थे कि यह जल्दी आए, ये जल्दी आए। तो अब जो ये सिलसिला शुरू हो गया है, तो यह अब 100 पर जाके रुके, बीच में ना रुके। 71 से जो उनका अगला पड़ाव हो, वह सीधे 100 पर आकर रुके। फिर दोबारा देखेंगे कि 101वां शतक कब होता है।’