नई दिल्ली
लॉकडाउन के दौरान भारत में OTT को वो बूम मिला जिसकी उसे बहुत ज्यादा जरूरत थी। हर चीज की तरह मनोरंजन को लेकर भी लोगों की आदतें बदलीं और जिस तरह OTT को इसका फायदा मिला उसी तरह दर्शकों के लिए भी लॉकडाउन में OTT वरदान साबित हुआ। हालांकि जहां बॉलीवुड और टीवी सितारों के लिए आए दिन अवॉर्ड शोज होते रहते हैं उस तरह कभी भी ओटीटी पर सुपरहिट प्रोजेक्ट देने वाले मेकर्स और सितारों को सम्मानित नहीं किया गया। इस दिशा में HT ने कदम बढ़ाया है।
शनिवार की रात मुंबई में पहले OTTplay Awards 2022 का आयोजन किया जाएगा जिसमें ओटीटी पर कई कामयाब प्रोजेक्ट्स दे चुके सितारे शरीक होंगे। नॉमिनेशन लिस्ट देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये अवॉर्ड शो कितना भव्य होने वाला है। पहले रेड कार्पेट और फिर अवॉर्ड वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।