मुंबई
टीवी पर महाभारत की कहानी को तो कई बार आपने देखा होगा। बीआर चोपड़ा की महाभारत टेलीविजन इतिहास के सबसे पॉपुलर टीवी शोज में से है। इसके अलावा 2013 में स्टार प्लस पर महाभारत का प्रसारण हुआ था। उसे भी काफी पसंद किया गया। अब ओटीटी पर इसकी कहानी को दिखाने की तैयारी है। डिजनी प्लस हॉटस्टार ने शुक्रवार को अमेरिका में चल रहे डी23 एक्सपो में बड़े भारतीय प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया। इसमें महाभारत पर वेब सीरीज भी शामिल है। इसके अलावा कॉफी विद करण सीजन 8 और शोटाइम नाम से एक नई सीरीज है। महाभारत को मधु मंटेना, माइथोवर्स स्टूडियो और अल्लू एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।
अब वेब सीरीज के रूप में महाभारत
वेब सीरीज को प्रोड्यूस करने वाले मधु मंटेना ने एक बयान जारी कर कहा, ‘ऐसा कहा जाता है कि मानव जाति जो भी अनुभव करता उसका कोई ना कोई भावनात्मक संघर्ष महाभारत की कहानियों और पात्रों में दिखता है। हम डिजनी प्लस हॉटस्टार द्वारा मिले अवसर को पाकर बेहद खुश हैं।‘