Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीएसएफ ने सीमा पर ट्रैक्टर से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

जालंधर (वार्ता). सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अबोहर सेक्टर में सीमा के नजदीक खेतों से एक ट्रैक्टर में छुपा कर रखी 395 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर बल के जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 11 सितंबर को शाम के समय, जब सीमा सुरक्षा बल के जवान विशिष्ट इनपुट पर विशेष अभियान चला रहे थे, अबोहर के एओआर में सीमा बाड़ के आगे एक हैंडपंप से सटे धान के खेतों से एक ट्रैक्टर का ड्रॉ बार और एक लोहे का ट्रॉली हुक बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों एक्सेसरीज (ड्रॉबार और आयरन ट्रॉली हुक) की खोज के दौरान, यह पाया गया कि दोनों मूल ड्रॉबार की तुलना में अंदर से खोखले और वजन में हल्के हैं। इसके अलावा, हथौड़ा मारने पर ढक्कन खुल गए और संदिग्ध पाउडर हेरोइन (सकल वजन-395 ग्राम) बरामद।