Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अखिल भारतीय कुम्हार समाज (कुंभकार) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामनिवास किरोड़ीवाल का सोमवार को वार्ड 3 में पार्षद मोहनलाल बड़सीवाल के नेतृत्व में वार्डवासियों की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया गया। वार्डवासियों ने किरोड़ीवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर शॉल ओढ़ाया। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामनिवास किरोड़ीवाल ने कहा कि सर्वसमाज को साथ लेकर सौंपी गई जिम्मेदारी का पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव मनोज बड़सीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रामनिवास किरोड़ीवाल की मेहनत, लग्न और सर्वसमाज के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उम्मीद है कि किरोड़ीवाल समाज की आशाओं पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर देवीलाल वर्मा, सोहनलाल, चम्पालाल लखेसर, चानणराम घोड़ेला, लेखराम, प्रकाश पेंटर, केराज घोडेÞला, आत्माराम घोड़ेला, कृष्ण देवरथ, चंद्रप्रकाश वर्मा, रामलाल वर्मा, द्वारकाराम घोडेÞला, मैनपाल वर्मा, गुरजंट सिंह, मनोज वर्मा, राजेंद्र सेठी, रामकुमार सेतिया, रामस्वरूप भाटी, कृष्ण पेंटर, कमल भाटी, नितिन गर्ग, सोहनलाल घोड़ेला, सतपाल दमड़ी, सोनू सेतिया, किशोर घोड़ेला, गौतम वर्मा, जुगल किशोर ढाका आदि मौजूद थे। ं