नई दिल्ली
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस को अब तक दिल्ली पुलिस ने समन भेजा था 29 अगस्त और 12 सितंबर के लिए, लेकिन एक्ट्रेस नहीं पहुंची थीं। एक स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने पिछले महीने कोर्ट को बताया कि जैकलीन, समन मिलने के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस के वकीलों ने अदालत को आश्वासन दिया कि वह पुलिस समन का पालन करेंगी। इससे पहले जैकलीन से ईडी द्वारा पूछताछ की गई थी। अब पहली बार दिल्ली पुलिस, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर द्वारा किए गए 200 करोड़ के फ्रॉड के बारे में जैकलीन से बात करेगी।
दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस के पास जैकलीन के लिए कई सवाल हैं जो कॉनमैन के साथ फरवरी से अक्टूबर 2021 के बीच तक टच में थीं। बता दें कि दिल्ली पुलिस और ईडी कथित डकैती की अलग-अलग जांच कर रहे हैं। पिछले महीने, ईडी ने जैकलीन को एक आरोपी के रूप में नामित किया था और कहा था कि उन्हें चंद्रशेखर से उपहार मिले थे, जो उन्होंने 200 करोड़ रुपये से खरीदे थे।
पुलिस ने इस मामले में जेल अधिकारियों, बैंकर्स, निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने फोन की तस्करी करके या रिश्वत के पैसे इकट्ठा करके चंद्रशेखर की मदद की थी। आज से पहले तक पुलिस ने एक्ट्रेस से इस बारे में कोई सवाल नहीं किया था।