Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Brahmastra: शाहरुख खान से रोज ढेरों सवाल पूछती थीं मौनी रॉय, ऐसा होता था किंग खान का रिएक्शन

नई दिल्ली

Brahmastra BTS Stories: 410 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में मौनी रॉय निगेटिव रोल में हैं। शाहरुख खान ने फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस दिया है लेकिन किंग खान के काम का पूरी इंडस्ट्री में कोई सानी नहीं है। हुआ ये, कि एक तरफ जहां फिल्म देखने के बाद फैंस अब शाहरुख खान के किरदार को लेकर एक अलग फिल्म बनाने की मांग कर रहे हैं वहीं, अयान मुखर्जी ने हाल ही में यह कहकर बज क्रिएट कर दिया है कि वह और उनकी टीम ऑलरेडी इस बारे में विचार कर रही है।

बहुत हाजिर जवाब इंसान हैं शाहरुख खान
शाहरुख खान का दीवानापन सिर्फ ऑडियंस में ही नहीं है, बल्कि बॉलीवुड सितारे भी उनके दीवाने हैं। मौनी रॉय को ब्रह्मास्त्र के जरिए पहली बार शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला और वह भी उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। मौनी रॉय ने शाहरुख खान को चार्मिंग, इंटेलीजेंट और बहुत ही हाजिर जवाब इंसान बताया।

हर रोज शाहरुख के पास पहुंच जाती थीं मौनी
मौनी रॉय ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करने के मौके को जमकर भुनाया और वह रोज उनके पास ढेर सारे सवाल लेकर पहुंच जाया करती थीं। हालांकि शाहरुख खान भी बहुत शांत और शालीन ढंग से उनके सवालों का जवाब दिया करते थे। शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर मौनी रॉय ने कहा- आप जरा मेरी किस्मत की कल्पना कीजिए। लेकिन थोड़ा बहुत कुछ से बेहतर होता है।