Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेटी की शादी करने से बौखलाए दबंग, पिता का नाक-कान काट ले गए, पांव भी तोड़ा; हालत गंभीर

बाड़मेर

राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने एक 55-वर्षीय बुर्जुग व्यक्ति पर हमला कर ना सिर्फ उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, बल्कि उनके नाक और कान भी काटकर अपने साथ ले गए। मामला बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र का बताया गया है। गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित को उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया है। पीड़ित की शिनाख्त सुखराम विश्नोई निवासी आर्दश सोनड़ी गांव के रूप में की गयी।

विवाद का कारण बेटी की दूसरी शादी की थी

पुलिस के मुताबिक, सुखराम विश्नोई ने अपनी बेटी की शादी कुछ वर्षों पहले की थी। लेकिन लड़की की पहली शादी जल्दी ही टूट गई और वो अपने मायके चली आई। लड़की के पिता ने करीब दो-तीन साल पहले उसकी  दूसरी जगह कर दी थी। इसके चलते उसकी बेटी के पहले ससुराल वाले उससे रंजिश रखते थे और बदला लेने के लिए मंगलवार देर रात उसके पिता पर हमला कर दिया।

हाथ-पांव तोड़े, नाक-कान काटे

एएसआई अचलाराम ने बताया कि मंगलवार देर रात जब सुखराम विश्नोई अपने घर जा रहा था, इस दौरान कुछ लोगा ने लाठियों और डंडों से उस पर हमला कर दिया और उसे गंभीर घायल कर दिया। इतना ही आरोपियों ने उनके नाक और कान भी काट दिए और अपने साथ ले गए। हमले में सुखराम विश्नोई का पांव भी टूट गया।