नई दिल्ली
स्मॉलकैप कंपनी अल्फालॉजिक टेक्सिस अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। अल्फालॉजिक टेक्सिस लिमिटेड (Alphalogic Techsys) इनवेस्टर्स को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, हर 2 शेयर पर कंपनी 1 बोनस शेयर देगी। मल्टीबैगर स्टॉक अल्फालॉजिक टेक्सिस ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 21 सितंबर 2022 फिक्स की है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 74.70 रुपये है। वहीं, अल्फालॉजिक टेक्सिस के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 24.95 रुपये है।
6 महीने में दिया 80% से ज्यादा रिटर्न
अल्फालॉजिक टेक्सिस लिमिटेड (Alphalogic Techsys) के शेयरों ने पिछले कुछ समय में जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने पिछले 6 महीने में 82 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है। अल्फालॉजिक टेक्सिस के शेयर 14 मार्च 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 35.65 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 14 सितंबर 2022 को बीएसई में 64.75 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
एक साल में शेयरों ने दिया 110% से अधिक रिटर्न
अल्फालॉजिक टेक्सिस लिमिटेड के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को 110.9 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। एक साल पहले 15 सितंबर 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी के शेयर 30.70 रुपये के स्तर पर थे। अल्फालॉजिक टेक्सिस के शेयर 14 सितंबर 2022 को बीएसई में 64.75 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने इस साल अब तक 42 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। अल्फालॉजिक टेक्सिस का मार्केट कैप करीब 146 करोड़ रुपये है।